Document Actions


मक्का

उन्नत प्रभेद : खरीफ मौसम के लिए


प्रभेद का नाम

सुआन कम्पोजिट-1

बिरसा मकई -1
(संकुल किस्म)
कंचन (संकर किस्म)

तैयार होने का समय

100 दिन

80-85 दिन

 

विशेष गुण

संकुल किस्म, दाना पुष्ट
चमकीला, नारंगी रंग,
उभरा हुआ। पत्र लांछन रोधी,रबी के
लिए उपयुक्त

रबी के लिए उपयुक्त

औसत उपज

40-45 क्विंटल/ हेक्टेयर (खरीफ)
55-60 क्विंटल/ हेक्टेयर (रबी)

30-40 क्विंटल/ हेक्टेयर (खरीफ)
40-45 क्विंटल/ हेक्टेयर (रबी)

प्रभेद का नाम

बिरसा विकास मक्का -2

 

तैयार होने का समय

 70-80 दिन

 

विशेष गुण

संकुल किस्म, दाना पीला
पुष्ट चमकीला, पत्र लांक्षन
रोधी, रबी के लिए उपयुक्त
ज्यादा गुणवत्ता वाली किस्म,
उपज 40-45 क्विंटल/ हेक्टेयर

 

संकर किस्म के बीज को प्रति वर्ष बदल देना चाहिए जबकि संकुल किस्म के बीज को 2-3 वर्ष तक उपयोग में लाया जा सकता है।

कृषि कार्य :

  1. जमीन की तैयारी
  2. खेत की तैयारी करते समय प्रति हेक्टेयर 100 से 150 क्विंटल गोबर की सड़ी खाद या कम्पोस्ट व्यवहार करें।
  3. जमीन जुताई इतनी करें कि मिट्टी भुरभुरी हो जाये।
  4. बुआई के एक माह पहले चूने का व्यवहार कर अम्लता दूर करें।
  5. दीमक के लिए अन्तिम जुताई के समय 25 किलो/ हेक्टेयर लिण्डेन धूल का प्रयोग करें।
  6. बुआई के समय:  मई के अन्तिम सप्ताह से जून के अन्त तक।
  7. बीज दर : 18 किलो प्रति हेक्टेयर ।
  8. दूरी : कतार से कतार 75 सेंटी मीटर पौधा से पौधा 25 सें.मी.
  9. बीज बोने की गहराई : 3-4 सें.मी., खेत में नमी रहने पर बोआई करें।

(च)  उर्वरक का प्रयोग :


उर्वरक

बोने के समय

बुआई के 30 दिनों
के बाद

धनबाल के समय

नाइट्रोजन

65 कि./ हे.यूरिया

88 कि./ हे. यूरिया

65 कि./ हे. यूरिया

फॉस्फोरस

375 कि./ हे. सिंगल
 सुपर फॉस्फेट

 

 

पोटाश

68 कि./ हे. म्यूरियट
 ऑफ पोटाश

 

 

खाद को कूंड में डालकर मिला लें तब बीज बोयें।

(छ) जल निकास: समुचित जल निकास का प्रबंध आवश्यक है। फूल आने के समय सूखे की स्थिति में सिंचाई की जरूरत है।
(ज) खर-पतवार: बीज बोने के दो-तीन दिनों के अन्दर 2 किलो एट्राटाफ को 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें अथवा 10-15 दिनों के अन्तराल पर निकाई-गुड़ाई करें।
(झ) निकाई-गुडाई : मक्का की कतारों के अन्दर हो चलाकर कोड़नी करें। प्रथम टॉप-ड्रेसिंग के बाद कतार पर मिट्टी चढ़ायें।
(ञ) कटनी: खरीफ मौसम की फसल को मोचा निकलने के 35-40 दिन के बाद बाल के परिपक्व हो जाने पर कटनी करें।


Powered by Plone CMS, the Open Source Content Management System

This site conforms to the following standards: